Pilibhit News: प्रेमी के साथ भागी युवती की बरामदगी के बाद दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत से मचा हड़कंप

पूरनपुर (पीलीभीत): प्रेमी के साथ घर से गई एक युवती की बरामदगी के बाद पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे लाते समय कार में दरोगा ने अशोभनीय व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। मामला मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद प्रकाश में आया है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एक अप्रैल को लखीमपुर खीरी के भीरा स्थित एक डिग्री कॉलेज गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने छह अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई। एफआईआर न होने पर परिजनों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की और खुद भी तलाश जारी रखी। बाद में युवती के कन्नौज में होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने उसे कन्नौज से बरामद कर बयान दर्ज किए और युवती की इच्छा के अनुसार उसे उसके प्रेमी की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप

युवती ने अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसे बिना महिला पुलिसकर्मी के ही लाने आया एक दरोगा रास्ते में कार में उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहा। उसका कहना है कि उसने पहले यह शिकायत हजारा थाने में भी की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस पूरे मामले पर हजारा थाना प्रभारी सिद्धार्थ उपाध्याय का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद महिला को थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आई। उन्होंने बताया कि जिस दरोगा पर आरोप लगाया गया है, वह उम्रदराज हैं और मामले की जांच कराई जाएगी।

परिवार से भी संपर्क नहीं

इधर, युवती के मायके पक्ष के लोग भी घर पर नहीं हैं। चर्चा है कि पुलिस अब परिवार से संपर्क कर रही है, लेकिन वे नहीं मिल पा रहे हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.