पीलीभीत: गाजीपुर मुगल से खनन अधिकारी ने पकड़ी बालू की ट्रैक्टर ट्रॉली 

पीलीभीत। अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए खनन अधिकारी ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। इसके साथ ही देवहा नदी पर छापेमारी की गई।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गाजीपुर मुगल में सुबह तड़के खनन अधिकारी अशोक कुमार ने छापेमारी कर दी। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। मौके से अवैध बालू खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ संचालक को पड़कर पुलिस के हवाले किया है।

यह भी पढ़े - सुरहाताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा: डीएम

थाना बरखेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली के साथ ड्राइवर को भी सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही खनन अधिकारी अशोक कुमार ने तहसील बीसलपुर के ढुकसी, रमपुर, काकेर खेड़ा, और देवहा नदी पर छापामारी की गई। खनन अधिकारी ने बैल और घोड़ा बुग्गी संचालित कर रहे लोगों को अवैध खनन न करने की हिदायत दी है। खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली के मामले में जुर्माने की कार्रवाई चल रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.