पीलीभीत: हरदोई ब्रांच नहर में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव

पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में हरदोई ब्रांच नहर में महिला का शव उतराता देखा गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शुक्रवार दोपहर घुंघचाई थाना क्षेत्र मटैना कलोनी नम्बर छह के सामने हरदोई ब्रांच नहर में महिला का शव उतराता देखा गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को। उप निरीक्षक विनोद कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल महिला का शव नहर से बाहर निकला गया। मामले की जानकारी पर आस पड़ोस के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। तमाम प्रयासों के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े - जालौन में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.