नोएडा एनकाउंटर: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Noida News: थाना सूरजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-2) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मोजर बीयर गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास जंगल में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश—बिट्टू उर्फ प्रवेश (निवासी लोनी, गाजियाबाद) और गोलू जाटव (निवासी महोबा)—गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश नवीन को पुलिस ने भागने के बाद दबोच लिया।

पुलिस ने तीनों के पास से दो पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, एक देसी तमंचा, एक थार जीप, स्कॉर्पियो और बलेनो कार बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल हैं। बिट्टू पर पहले से 10, गोलू पर 7 और नवीन पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.