मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति

मुरादाबाद। शहर में रविवार के दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहना अब आम बात होती जा रही है। इस रविवार भी सुबह से दोपहर तक शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन शाम तक हर आधे घंटे में बिजली आती-जाती रही, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई।

बिजली कटौती को लेकर जानकारी लेने के लिए जब उपभोक्ताओं ने विभागीय नंबरों पर फोन किए तो कर्मचारियों ने कॉल उठाना भी जरूरी नहीं समझा। इससे लोगों में रोष देखने को मिला।

यह भी पढ़े - एनएससीटी में पंजीकरण का लाभ: बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8–10 लाख रुपये का सहयोग

नवीन नगर, अवंतिका, हिमगिरी, कमिश्नर कैंप कार्यालय चक्कर की मिलक, जिगर कॉलोनी और दौलत बाग क्षेत्रों में सुबह करीब आठ बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर एक बजे के बाद ही बहाल हो सकी। वहीं भूड़ का चौराहा, ईदगाह रोड और आदर्श नगर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक बिजली गुल रही।

लंबी कटौती के चलते घरों में इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। इनवर्टर की सिग्नल आवाजों से लोगों को बिजली संकट की गंभीरता का अहसास हुआ। बिजली न होने से सुबह के समय महिलाओं को घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भूड़ का चौराहा निवासी हाजी अरमान ने बताया कि हर रविवार को इस तरह की बिजली कटौती आम हो गई है। विभाग न तो पूर्व सूचना देता है और न ही समय पर आपूर्ति बहाल करता है, जिससे आमजन को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.