Moradabad News: अंबेडकर नेचर पार्क के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नेचर पार्क के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

शव अंबेडकर नेचर पार्क के पास आशियाना कॉलोनी की पूर्वी दिशा में मिला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास में पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है और आसपास के थानों को भी जानकारी भेज दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो—जैसे नाम, पता या परिचय—तो संबंधित थाने या दिए गए संपर्क नंबरों पर तुरंत सूचना दें, जिससे परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके। शव मिलने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.