Moradabad News: पति के देर से घर लौटने पर नाराज पत्नी ने पी ली ज़हर, हालत नाजुक

Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने सिर्फ इस बात से नाराज होकर ज़हर खा लिया कि उसका पति रोज़ देर से घर आता है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम पूनम है, जिसकी शादी दो साल पहले अर्जुन नामक युवक से हुई थी। दंपत्ति का एक चार माह का बेटा भी है। अर्जुन इलेक्ट्रिक सिटी बस की वर्कशॉप में बस की सफाई का काम करता है। बीते कुछ दिनों से काम अधिक होने की वजह से वह रोज़ देर से घर लौट रहा था, जिससे पूनम परेशान थी।

रविवार रात को भी अर्जुन जब देर से घर पहुंचा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अगले दिन सुबह, जब अर्जुन ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी पूनम ने गुस्से में आकर घर में रखी मच्छर मारने की दवाई पी ली। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। फिलहाल पूनम का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.