मिर्जापुर : बेटी को जहर पिलाने के बाद मां ने भी जान दी, दोनों की मौत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में एक मां अपनी दो पुत्रियों को ज़हर को ग्लूकोज बता कर पिलाने के बाद खुद पी ली। मां और छोटी बेटी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जबकि बड़ी बेटी ने ग्लूकोज (जहर) नहीं पिया था। जिससे वह बच गई है। 

जिगना थाना के प्रभारी निरीक्षक बिबेका नंद पाण्डेय के अनुसार तिलई मौआर गांव निवासी बालेन्द्र पटेल गुजरात के सूरत में रह कर नौकरी करते हैं। इन दिनों वे सूरत में ही है।उनकी पत्नी रंजना देबी (38) और दो बेटियां अतिस्था (12) एवं आस्था (6) घर पर ही रहती है। 

यह भी पढ़े - होली से पहले यूपी के कर्मचारियों को राहत, 1 मार्च को मिलेगा वेतन; 3 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश

शनिवार को रंजना ने अपनी बेटी आस्था एवं अतिस्था को जहर का घोल बनाकर ग्लूकोज बता कर पिला दी और खुद भी पी लिया। बड़ी बेटी को कुछ शंका हो गई जिससे उसने नहीं पिया। भाग कर अपने बड़े पिता मटर पटेल को सारी वाक्या से बताया। मटर घर आ कर घटना देखा और तुरंत सरोई स्थित सरकारी अस्पताल ले गए जहां से डाक्टरों ने वाराणसी बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। 

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.