भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस पलटी, मां-बेटा समेत पांच यात्रियों की मौत

Mirzapur News : संतनगर थाना क्षेत्र के हलिया ददरी मार्ग पर ददरी बंधा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह सवारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।हादसे में मां-बेटे सहित पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए।

बस मिर्जापुर के बथुआ तिराहे से सवारियों को लेकर मध्य प्रदेश के कुशियरा मतवार बार्डर पर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, सीओ आपरेशन अनिल सिंह, एसडीएम लालगंज भरतलाल सरोज पहुंच गए। पुलिस ने स्यानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से लालगंज, हलिया, पटेहरा पीएचसी व सीएचसी भेजा। 

यह भी पढ़े - हमीरपुर: धर्म परिवर्तन से इनकार पर नाबालिग का निजी वीडियो वायरल करने का आरोप, दो के खिलाफ केस दर्ज

कटरा कोतवाली के बथुआ तिराहे से एक निजी बस करीब 40 यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के बार्डर कुशियरा मतवार गांव जा रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस जैसे ही हलिया ददरी मार्ग के ददरी बंधा मोड़ पर पहुंची, तेजगति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार यात्री घायल होकर शोर मचाने लगे।

हादसे की खबर लगते ही आसपास गांव के लोग भागकर पहुंचे। बस के अंदर फंसे एक एक यात्री को बाहर निकालकर वहीं पर लेटाया। अधिकांश घायलों को सीएचसी लालगंज, पटेहरा व हलिया पीएचसी ले जाया गया। लालगंज में चिकित्सक ने पांच यात्रियों मतवार हलिया की रहने वाली मनीता, बढ़ौना गांव की रहने वाली ममता पत्नी सुरेश, उसका दो वर्षीय पुत्र अभिषेक, बढ़ौना के रहने वाले सत्यनारायण व दस वर्षीय विष्णु को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.