शादी के कार्ड देने जा रहे एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई और उसके चाचा को गंभीर चोटें आईं।

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव के शिवराजपुर मजरा निवासी युवक की शनिवार की रात लालगंज थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।गौरा गांव निवासी अरविंद कुमार (19) पुत्र राजकुमार बिंद अपने चाचा रमेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडे भाई की शादी का कार्ड बांटने लालगंज जा रहा था। बनकट गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार से बचने के चक्कर में सडक की पटरी पर टेन्ट का सामान लाद रहे ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां परिक्षण के दौरान चिकित्सक ने अरविन्द को मृत घोषित कर दिया और उसके चाचा को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। युवक की मौत की सूचना परिजन को मिलते ही शादी की खुशीयां मातम में बदल गई।मृतक चार भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके बड़े भाई सुशील का तिलकोत्सव 24 एवं शादी 26 अप्रैल को थी।

यह भी पढ़े - बलिया में चार दिन बाद सरयू नदी से बरामद हुआ विवाहिता का शव, ससुर पहले ही जेल भेजा गया

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.