मेरठ में प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पत्नी ने बीच सड़क पर की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

मेरठ (UP News): मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई कर दी और पति से भी तीखी नोकझोंक हुई। ये पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पत्नी को था शक, जीजा संग किया पीछा

जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी शहजाद की शादी शायमा से 16 साल पहले हुई थी और दोनों की दो बेटियां भी हैं। लेकिन शहजाद का प्रेम-प्रसंग एक हिंदू युवती से चल रहा था, जिसकी भनक पत्नी को लग चुकी थी। गुरुवार को जब शहजाद घर से निकला, तो शक के आधार पर पत्नी ने अपने जीजा के साथ उसका पीछा किया।

प्रेमिका को देख बौखलाई पत्नी, बीच सड़क पर जमकर हंगामा

रामबाग कॉलोनी के एक किराए के मकान में शहजाद प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। जैसे ही पत्नी वहां पहुंची, उसने प्रेमिका के बाल पकड़कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। शहजाद बीच-बचाव करता रहा, लेकिन पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शहजाद को हिरासत में ले लिया।

'मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी', चीखती रही पत्नी

गुस्से में तमतमाई पत्नी बार-बार चिल्ला रही थी – "इस लड़की ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। बच्चों को भी लेकर आओ, ताकि वो भी अपने बाप की करतूत देखें।" वह पति की बात सुनने को तैयार नहीं थी और बार-बार उसे झटकती रही। शहजाद समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी का गुस्सा कम नहीं हुआ।

पहले कर चुका था वादा, फिर भी नहीं माना

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश की गई थी। उस दौरान शहजाद ने प्रेमिका से रिश्ता तोड़ने का वादा किया था, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया। पत्नी का आरोप है कि बीते तीन महीने से शहजाद प्रेमिका को किराए के मकान में रखकर धोखा दे रहा था।

प्रेमिका बोली - 'मैं अपनी मर्जी से आई हूं'

थाने में दोनों पक्षों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस जब प्रेमिका से पूछताछ करने लगी तो उसने साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.