Meerut News: मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, गोकशी समेत 33 मामलों में था वांछित

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव निवासी इस्लू उर्फ इस्लामुद्दीन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, धारदार हथियार और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस्लू के खिलाफ गोकशी, हत्या के प्रयास, डकैती, गिरोहबंदी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 33 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े - मेरठ में रिटायर्ड पिता पांच माह तक बेटी के शव के साथ रहा, घर से मिला कंकाल

मुठभेड़ शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब लिसाड़ी गेट थाना पुलिस चार खंभा से न्यू मदीन मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हाल के किन-किन घटनाओं में शामिल रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.