मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार

मेरठ: बहसूमा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हापुड़ में तैनात एचडीएफसी बैंक मैनेजर अर्पित शर्मा ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका गुरप्रीत कौर के सात वर्षीय बेटे अंगदवीर की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव, घटना में प्रयुक्त कार और हथियार बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच के अनुसार, गुरप्रीत कौर और अर्पित शर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। गुरप्रीत का पति गुरसेवक सिंह सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है, जिसके चलते अर्पित का उसके घर आना-जाना था। जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे को अपने रिश्ते में बाधा मानता था।

यह भी पढ़े - Meerut News: पूर्व फौजी ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

पुलिस को 15 जून की एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें गुरप्रीत, उसका बेटा अंगदवीर और अर्पित एक साथ एक बेकरी में दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, इसी पहचान के कारण बच्चा आरोपी के साथ आसानी से चला गया।

16 जून को अर्पित कार लेकर गुरप्रीत के घर पहुंचा और अंगदवीर को घुमाने और चॉकलेट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह बच्चे को हस्तिनापुर के जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया।

बहसूमा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 17 जून को आरोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर बच्चे की मां गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद जब मासूम अंगदवीर का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सऊदी अरब से लौटे पिता गुरसेवक सिंह अपने इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते समय बेसुध हो गए। बुजुर्ग दादी बलजिंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी
लखनऊ: “मैडम जी, मुझे अपने घर जाना है… प्लीज मुझे मेरे परिवार के पास पहुंचा दीजिए।” यह भावुक अपील पारा...
मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.