Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प

महराजगंज, जून 2026: गाँवों के विकास में बेटियों की शिक्षा की अहम भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था एजुकेट गर्ल्स द्वारा विकास खंड मिठौरा की ग्राम पंचायत दरहटा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रही हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुकी हैं।

शाम के समय आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बेटियों की शिक्षा का महत्व, नियमित विद्यालय जाने की आवश्यकता और पढ़ाई से मिलने वाले बेहतर अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रेरणादायक वीडियो और फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से बालिका शिक्षा का संदेश सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने भी अपने विचार साझा किए और गाँव की हर बेटी को विद्यालय भेजने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

ग्राम प्रधान श्रीमती प्रतिमा ने कहा, “एक शिक्षित बेटी केवल अपना नहीं, बल्कि दो परिवारों का भविष्य संवारने की क्षमता रखती है। इसलिए बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

एजुकेट गर्ल्स के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर वेद प्रकाश यादव ने बताया कि रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय तक सीधे पहुंचकर बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने यह संकल्प लिया कि गाँव की कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी मिलकर निरंतर प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मेष आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों...
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया ₹10 का नया डी-टैन फेस पैक, 15 मिनट में सैलून जैसा निखार पाने का दावा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व, बोलीं- "योग सिर्फ ट्रेंड नहीं, जीवनशैली है"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.