लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी

लखनऊ: “मैडम जी, मुझे अपने घर जाना है… प्लीज मुझे मेरे परिवार के पास पहुंचा दीजिए।” यह भावुक अपील पारा सिंधीखेड़ा स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) में रह रही कई बच्चियों ने की। शुक्रवार को एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बालगृह का निरीक्षण किया और बच्चियों से बातचीत कर उनकी पहचान और परिवार से जुड़ी जानकारी जुटाई।

निरीक्षण के दौरान कई बालिकाओं ने अपने घर लौटने की इच्छा जताई और अपने परिजनों व निवास स्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एडीसीपी और उनकी टीम अब इन जानकारियों के आधार पर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक कानूनी और वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बच्चियों को सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलवाया जाएगा।

यह भी पढ़े - ओपी राजभर के दावे पर सपा सांसद सनातन पांडेय का पलटवार, बोले- "किसी में मुझे खरीदने की हैसियत नहीं"

22 गुमशुदा बालिकाओं की तलाश जारी

एडीसीपी किरन यादव ने बताया कि वर्ष 2026 में दर्ज गुमशुदा बालिकाओं में से अभी 22 बच्चियों की बरामदगी बाकी है। बाल आश्रय गृहों में रह रही बच्चियों के नाम और पते का मिलान गुमशुदगी के रिकॉर्ड से किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सभी बाल आश्रय गृहों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने पिछले छह महीनों में आठ गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद किया है। अब बच्चों की तलाश को और तेज करने के लिए विशेष एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक जोन में पांच-पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है।

मानव तस्करी की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

संगठित अपराध, नशा तस्करी और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष हेल्पलाइन नंबर 7839861034 जारी किया है। इस नंबर पर आम नागरिक गोपनीय रूप से शिकायत या सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और सूचना सही पाए जाने पर उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी
लखनऊ: “मैडम जी, मुझे अपने घर जाना है… प्लीज मुझे मेरे परिवार के पास पहुंचा दीजिए।” यह भावुक अपील पारा...
मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.