UP में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज इन जनपदों में हो सकती है बारिश !

लखनऊ : प्रदेश का मौसम बीते दो दिनों में तेजी से बदला है। बुधवार से इसमें फिर बदलाव के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी से प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। चार फरवरी तक फिलहाल बूंदाबांदी-बौछारों के आसार जताए जा रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। इसके कारण पृथ्वी की सतह पर हवा का रुख बदला हुआ है। ज्यादातर इलाकों में गलन समाप्त हो गई है। वहीं एक के बाद एक यानी दो पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव 31 जनवरी से एक फरवरी को दिखेगा।

इस दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई भाग उसके मध्यवर्ती हिस्से में गरज-चमक और 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवा के आसार हैं। वहीं रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। इसके बाद आंशिक अंतराल के बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन और चार फरवरी को फिर कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में बादल-बिजली की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान ज्यादातर इलाकों में 8 से 12 के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान मेरठ और अलीगढ़ को छोड़कर 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

यह भी पढ़े - International Yoga Day : UP में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.