- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : दुबहड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हुई बेहतर, उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के नि...
Ballia News : दुबहड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हुई बेहतर, उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण एवं विभिन्न तकनीकी समस्याओं के समाधान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान के उपरांत संबंधित उपभोक्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर फीडबैक भी प्राप्त किया जाए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ता संतुष्टि का आकलन किया जा सके।
उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर बदलने के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा से बचाने के लिए विभाग को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।
जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में मुख्य अभियंता (वितरण) आजमगढ़ क्षेत्र सहित जनपद के सभी अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी उपस्थित रहे।
