Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बलेसरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जेडी सिंह (70) मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से फूल तोड़ने निकले थे। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के एक व्यक्ति ने अपने तालाब की सुरक्षा के लिए कंटीले तारों की घेराबंदी कर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था।

यह भी पढ़े - Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण

बताया जाता है कि फूल तोड़ने के दौरान जेडी सिंह अनजाने में करंट प्रवाहित कंटीले तारों की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडे की मदद से तार को अलग कर शव को बाहर निकाला।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गड़वार थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों और खेतों की सुरक्षा के नाम पर खुलेआम बिजली प्रवाहित करना गंभीर लापरवाही है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की करंट...
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
BBAU में इतिहास रचा : प्रो. शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर पहुंचे अखिलेश यादव, अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.