- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
बलिया। बिल्थरा रोड क्षेत्र की एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और पोस्ट ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। महिला ने अपने जीजा पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं तथा मुख्यमंत्री, पुलिस प्रशासन और शासन से न्याय एवं सुरक्षा की मांग की है।
महिला ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आरोप लगाया है कि बचपन में उसके साथ कथित रूप से गलत कृत्य किया गया और बाद में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया जाता रहा। उसने मारपीट, धमकी देने और प्रताड़ित किए जाने जैसे आरोप भी लगाए हैं। महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसके साथ हिंसक व्यवहार किया गया और उसे लगातार मानसिक दबाव में रखा गया।
वीडियो में पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उसका कहना है कि उसे जान का खतरा है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फिलहाल मामला जांच के अधीन है और आरोपों की सत्यता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
