Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर पहुंचे अखिलेश यादव, अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को अखिलेश यादव ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर हादसे में घायल छात्रों और अन्य मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

"हर हादसे के बाद सिर्फ एसआईटी बनती है"

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से प्रदेश में किसी भी बड़ी घटना के बाद केवल विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया जाता है, लेकिन इससे समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा होता, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

यह भी पढ़े - UP Politics: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- भाजपा का इतिहास दल तोड़ने का रहा

उन्होंने कहा, "अगर सरकार है तो नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा? हर घटना के बाद एसआईटी बना देना समाधान नहीं है।"

फायर एनओसी और भवन स्वीकृति पर उठाए सवाल

सपा अध्यक्ष ने भवन निर्माण और अग्निशमन विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि जिस इमारत में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, उसे किसी न किसी स्तर पर निर्माण स्वीकृति और अन्य आवश्यक अनुमति मिली होगी।

उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि भवन को अग्नि सुरक्षा संबंधी अनुमति (फायर एनओसी) कैसे मिली और क्या सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

जवाबदेही तय करने की मांग

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक जवाबदेही लगातार कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि केवल जांच समिति बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि अलीगंज अग्निकांड में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मामले की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की करंट...
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
BBAU में इतिहास रचा : प्रो. शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर पहुंचे अखिलेश यादव, अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.