- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलेंडर समेत खेलकूद का सामान ले गए चोर
Ballia News : प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलेंडर समेत खेलकूद का सामान ले गए चोर
बलिया। शिक्षा क्षेत्र गड़वार के प्राथमिक विद्यालय मनियर में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब विद्यालय के शिक्षक स्कूल पहुंचे। विद्यालय का मुख्य ताला टूटा देखकर शिक्षकों के होश उड़ गए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विद्यालय में चोरी की इस घटना से ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
खंड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संबंधित थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
