Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत

बलिया। अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर दुबहर ब्लॉक पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में सामाजिक सेवा और जनकल्याण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दुबहर हनुमान मंदिर के समीप आयोजित शर्बत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सहभागिता कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस सेवा अभियान के दौरान रुह अफजा, नींबू पानी, शर्बत और शीतल पेयजल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शर्बत और ठंडे पानी का सेवन कर राहत महसूस की। स्थानीय नागरिकों ने भी इस जनसेवा अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

यह भी पढ़े - Ballia News: कमीशनखोरी के वायरल ऑडियो मामले में पंचायत सचिव निलंबित, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

ब

कार्यक्रम के समापन अवसर पर दुबहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार अंगद सिंह के नेतृत्व में 90 वर्षीय वयोवृद्ध पूर्व वायुसेना अधिकारी एवं अधिवक्ता हरिबल्लभ तिवारी, सूबेदार कन्हैया तिवारी, अजय पाण्डेय, हरिंदर पाण्डेय, गोपाल सिंह, रजनीश कुमार चौबे, ददन यादव तथा संजय चौरसिया सहित कई पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस

इस अवसर पर कैप्टन विजय कुमार पाण्डेय, परशुराम यादव, नित्यानंद ठाकुर, राम कुमार यादव (ब्लॉक अध्यक्ष बेलहरी), राम प्रवेश पटेल, अनिल पाण्डेय, हरेंद्र पाण्डेय, अरुणेश पाठक, मनोज दुबे, राम प्रताप उपाध्याय, हरीश पाण्डेय, पप्पू सिंह, राम नारायण वर्मा, उदय नारायण सिंह, गिरिजा शंकर पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, सुदामा यादव, मुन्नीलाल राम, रजिंद्र सिंह सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों में उनकी भागीदारी आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सम्मान और सामाजिक समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की करंट...
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
BBAU में इतिहास रचा : प्रो. शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर पहुंचे अखिलेश यादव, अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.