Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू

बलिया। जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निर्धारित मानदेय पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पकवाइनार में आयोजित इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

विभाग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 6 से 8 तक संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 22 जून को तथा उच्चीकृत विद्यालयों (कक्षा 9 से 12) के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 जून को आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों को निर्धारित समयानुसार अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़े - Ballia News: जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक अभिलेख, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने सभी अभिलेखों का गहन परीक्षण किया, ताकि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमानुसार संपन्न कराया जा सके।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दिनों की अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि आगामी चयन प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने निर्धारित तिथियों पर अभिलेख सत्यापन में भाग लिया है।

उन्होंने बताया कि सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया को नियमानुसार अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही कहा कि जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

अभिलेख सत्यापन पूरा होने के बाद अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.