Ballia News : जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जनसेवा, समर्पण एवं लोककल्याण के आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से फेफना विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर उनकी पुत्रवधू डॉ. सुषमा शेखर के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा।

डॉ. सुषमा शेखर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जननायक चन्द्रशेखर सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के पक्षधर रहे हैं और यह आयोजन उनके इसी लोककल्याणकारी दृष्टिकोण को समर्पित है।

यह भी पढ़े - Ballia News: तीन वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार के समय हर आंख हुई नम

उन्होंने बताया कि 26 जून 2026 (शुक्रवार) को वृंदावन शिक्षण संस्थान, करनई (बलिया), 27 जून 2026 (शनिवार) को डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मेउली रोड, रतसर तथा 28 जून 2026 (रविवार) को प्रभा मंडपम, पिपरा कला, सोहांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होने वाले इन शिविरों में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, नेत्र रोग जांच, अस्थि रोग परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं आवश्यक चिकित्सकीय जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. सुषमा शेखर ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है और यह शिविर उसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.