UP Weather Update: गलन और घने कोहरे की चपेट में प्रदेश, सड़क-रेल-हवाई यातायात प्रभावित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश गलन और कोहरे की चपेट में है। ऐसे में सड़क, रेल व हवाई यातायात के साथ जनजीवन भी प्रभावित है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कोहरा और पाला पड़ने से आमजन हलकान हैं। इस बीच ठंडी पछुआ हवाएं चलीं जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक, उप्र. में हवा रूख बदल कर फिर से पछुआ हो गई है। इससे गलन में बढोत्तरी हुई है। दो दिनों में पछुआ की रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार डिग्री तक पारे में गिरावट आ सकती है ।

यह भी पढ़े - होली पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा– योजनाओं की घोषणा नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता

उधर, आगरा, बरेली, प्रयागराज और मुरादाबाद में अत्यधिक घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। आगरा में तो दोपहर तक कोहरे का प्रकोप बना रहा। वाराणसी, अलीगढ़, इटावा में दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज हुई। मंगलवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे का असर सोमवार को ट्रेनों के साथ साथ उड़ान सेवाओं पर भी पड़ा। सोमवार को कई उड़ानें देर से लखनऊ पहुंचीं। इस कारण लखनऊ से भी यह उड़ानें देर से रवाना हो सकीं। इस कड़ी में वीवीआईपी गाड़ियों की भी चाल बिगड़ने लगी है। झांसी में कोहरे के चलते वंदेभारत पौने दो तो शताब्दी आई साढे़ तीन घंटे लेट हुई। दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें दो से साढे़ चार घंटे की देरी से चल रही हैं।

सड़क, रेल व हवाई यातायात के साथ जनजीवन प्रभावित

प्रदेश गलन और कोहरे की चपेट में है। ऐसे में सड़क, रेल व हवाई यातायात के साथ जनजीवन भी प्रभावित है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कोहरा और पाला पड़ने से आमजन हलकान हैं। इस बीच ठंडी पछुआ हवाएं चलीं जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक, उप्र. में हवा रूख बदल कर फिर से पछुआ हो गई है। इससे गलन में बढोत्तरी हुई है। दो दिनों में पछुआ की रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार, दो से चार डिग्री तक पारे में गिरावट आ सकती है ।

उधर, आगरा, बरेली, प्रयागराज और मुरादाबाद में अत्यधिक घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। आगरा में तो दोपहर तक कोहरे का प्रकोप बना रहा। वाराणसी, अलीगढ़, इटावा में दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज हुई। मंगलवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे का असर सोमवार को ट्रेनों के साथ साथ उड़ान सेवाओं पर भी पड़ा। सोमवार को कई उड़ानें देर से लखनऊ पहुंचीं। इस कारण लखनऊ से भी यह उड़ानें देर से रवाना हो सकीं। इस कड़ी में वीवीआईपी गाड़ियों की भी चाल बिगड़ने लगी है। झांसी में कोहरे के चलते वंदेभारत पौने दो तो शताब्दी आई साढे़ तीन घंटे लेट हुई। दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें दो से साढे़ चार घंटे की देरी से चल रही हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.