UP PCS Transfer: यूपी में 18 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में नई तैनातियाँ देखिए पूरी सूची

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को 18 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों के तहत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। प्रमुख तैनातियों की सूची इस प्रकार है

गंभीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद, अब अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ होंगे। अम्बरीश कुमार बिंद, जो प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त थे, को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हनुमान प्रसाद, जो लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) थे, को रामपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार राय और शुभी काकन को मंडी परिषद लखनऊ में उप निदेशक बनाया गया है। राजीव कुमार शुक्ला को प्रयागराज नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। सुभाष सिंह को वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। राजेश कुमार गुप्ता को लखनऊ का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। हेम सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े - लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख

cats3631.jpg

वंदिता श्रीवास्तव को बरेली विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। सत्येंद्र सिंह को शामली का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। विनय कुमार सिंह को गाजियाबाद का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। योगेंद्र कुमार को लखनऊ मंडी परिषद का उप निदेशक नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार श्रीवास्तव को बागपत का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। राजित राम गुप्ता को बलिया का अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) नियुक्त किया गया है। नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम की अपर नगर आयुक्त के रूप में तैनाती मिली है। स्वप्निल कुमार यादव को चित्रकूट में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) नियुक्त किया गया है। रोशनी यादव को लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.