Ballia News : होली क्रॉस स्कूल की छात्रा एंद्री कुमार ने ICSE में 98% अंक हासिल किए

बलिया : शहर के होली क्रॉस स्कूल, अमृतपाली की छात्रा एंद्री कुमार ने ICSE बोर्ड की हाईस्कूल (विज्ञान वर्ग) परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही वह बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रही हैं।

एंद्री की इस उपलब्धि से उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कड़ी मेहनत को दिया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 2 गोल्ड समेत 11 पदक

एंद्री कुमार के पिता अक्षय कुमार श्रीवास्तव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया में प्रधान लिपिक हैं, जबकि उनकी माता मीतूश्री दुबहर स्थित राष्ट्रीय बालिका विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं।

विषयवार अंक इस प्रकार हैं—

अंग्रेजी : 97

हिन्दी : 99

इतिहास/भूगोल : 98

गणित : 95

विज्ञान : 93

कंप्यूटर : 99

इसके अलावा SUPW और कम्युनिटी सर्विस में उन्हें ‘ए ग्रेड’ प्राप्त हुआ है।

विद्यालय के शिक्षकों ने एंद्री को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.