- Hindi News
- भारत
- अंतिम वर्ष के छात्रों को मुफ्त मिलेगा एसएपी लर्निंग हब का एक्सेस, वैश्विक करियर की तैयारी का अवसर
अंतिम वर्ष के छात्रों को मुफ्त मिलेगा एसएपी लर्निंग हब का एक्सेस, वैश्विक करियर की तैयारी का अवसर
भोपाल। बदलते रोजगार बाजार में केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और वैश्विक स्तर पर काम करने की क्षमता भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए SAP Learning Hub – Student Edition की शुरुआत की गई है, जिसके तहत भारत के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को मुफ्त में प्रीमियम SAP लर्निंग संसाधनों का लाभ मिलेगा।
यह कार्यक्रम केवल तकनीकी (Technical) पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए नहीं है। किसी भी विषय के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
SAP Learning Hub – Student Edition के प्रोग्राम मैनेजर डेविड चावियानो ने कहा कि आज के वैश्विक रोजगार बाजार में सफलता के लिए केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। छात्रों को यह भी समझना होगा कि व्यवसाय कैसे संचालित होते हैं। ऐसी समझ रखने वाले विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं।
पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थी SAP Learning Hub – Student Edition के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
