बलिया: एनएच-31 पर दो गिट्टी लदे ट्रकों की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

बलिया। एनएच-31 पर हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गिट्टी लदे दो ट्रकों की आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई जोरदार टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, बलिया से बैरिया की ओर जा रहा गिट्टी लदा एक ट्रक हल्दी थाना क्षेत्र के नंदपुर गेट के सामने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।

घायल चालक की पहचान शिवानंद बिंद (23) पुत्र महेंद्र बिंद, निवासी सवरी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। ट्रेलर ट्रक के मालिक को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
भोपाल। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल...
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
'इंडिया के टॉप 1%' का नया प्रोमो रिलीज़, कॉमन सेंस से जीत सकते हैं ₹1 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.