- Hindi News
- बिजनेस
- एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
मुंबई। परिवार की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों का भरोसा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पर लगातार बढ़ रहा है। कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों में नए बिजनेस, मुनाफे और बीमा सुरक्षा योजनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
एसबीआई लाइफ का कर पश्चात लाभ (PAT) सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर ₹725 करोड़ पहुंच गया। वहीं, कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) 10 प्रतिशत बढ़कर ₹5.24 लाख करोड़ से अधिक हो गईं। कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात 1.96 रहा, जो नियामकीय आवश्यकता से अधिक है और उसकी वित्तीय मजबूती को दर्शाता है।
पहली तिमाही में कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) 36 प्रतिशत बढ़कर ₹5,379 करोड़ रहा। वहीं, कुल न्यू बिजनेस सम एश्योर्ड में 211 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹8.50 लाख करोड़ तक पहुंच गया।
एसबीआई लाइफ देशभर में 1,241 शाखाओं और करीब 3.72 लाख प्रशिक्षित बीमा सलाहकारों के नेटवर्क के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी का कहना है कि मजबूत वितरण नेटवर्क और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के दम पर उसने निजी जीवन बीमा क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी है।
