बलिया: हाईटेंशन करंट हादसे के पीड़ित परिवार को ₹10 लाख की सहायता, सीमा यादव को सौंपा गया चेक

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह क्षेत्र के शाहपुर (सहपुरवा) गांव में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। रविवार शाम विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने मृतकों की एकमात्र आश्रित सीमा यादव को सहायता राशि का चेक सौंपा। चेक लेते समय सीमा यादव भावुक होकर रो पड़ीं।

गौरतलब है कि 23 जुलाई की सुबह खेत पर जाते समय जनार्दन यादव और उनके पुत्र राजेश यादव सड़क पर टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दौरान बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए सूचना देने के बावजूद टकरसन विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ ने लाइन नहीं काटी।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया के प्राथमिक विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर समेत मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर

घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी और एक्सईएन पंकज भारती से जवाब-तलब किया था।

विधायक केतकी सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से ₹10 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की बेटी को नौकरी दिलाने सहित अन्य आवश्यक सहायता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार भोला राय, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, मार्कण्डेय यादव, गुड्डू यादव, राजेश दूबे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

उधर, हादसे के बाद बिजली विभाग में कार्रवाई भी जारी है। एक्सईएन पंकज भारती का गोरखपुर स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि संबंधित जेई और एसएसओ को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं

Latest News

अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
भोपाल। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल...
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
'इंडिया के टॉप 1%' का नया प्रोमो रिलीज़, कॉमन सेंस से जीत सकते हैं ₹1 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.