सुहागरात पर दूल्हे की मौत, सर्पदंश की आशंका; शादी की खुशियां मातम में बदली

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सुहागरात पर एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध सर्पदंश से मौत हो गई। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां रात बीतते-बीतते चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

उघैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव निवासी बबलू मौर्य (22) की शादी गुन्नौर क्षेत्र के कादराबाद गांव की नीतू से हुई थी। शादी की रस्मों के बाद दहेज में आया नया बेड अभी लगाया नहीं जा सका था, इसलिए बबलू कमरे में जमीन पर गद्दा बिछाकर सो गया। नवविवाहिता भी उसी कमरे में मौजूद थी।

रात करीब तीन बजे बबलू के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने पिता कुंवरपाल को फोन कर बुलाया। परिजन पहले उसे नजदीकी क्लीनिक और फिर सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। शुरुआत में सभी ने इसे सामान्य पेट दर्द समझा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान सर्पदंश की आशंका जताई और युवक को तत्काल बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, तब तक सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उपचार के बावजूद बबलू की जान नहीं बचाई जा सकी।

बेटे की मौत से पिता कुंवरपाल समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि यदि शुरुआत में ही सर्पदंश का पता चल जाता, तो समय पर उचित इलाज मिलने से शायद बेटे की जान बचाई जा सकती थी।

फिलहाल, मामले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और नवविवाहिता समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
भोपाल। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल...
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
'इंडिया के टॉप 1%' का नया प्रोमो रिलीज़, कॉमन सेंस से जीत सकते हैं ₹1 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.