- Hindi News
- बिजनेस
- एसबीआई लाइफ ने बढ़ाया भारतीय पैरा खिलाड़ियों का साथ, 2026 सीजन की बनी प्रिंसिपल पार्टनर
एसबीआई लाइफ ने बढ़ाया भारतीय पैरा खिलाड़ियों का साथ, 2026 सीजन की बनी प्रिंसिपल पार्टनर
नई दिल्ली। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 के पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय पैरालंपिक दल की प्रिंसिपल पार्टनर बनने की घोषणा की है। कंपनी आगामी राष्ट्रमंडल पैरा खेल 2026 और एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय टीम की ऑफिशियल लाइफ इंश्योरेंस पार्टनर भी रहेगी।
एसबीआई लाइफ के चीफ, ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय पैरा एथलीट्स अपने हौसले और कड़ी मेहनत से यह साबित कर रहे हैं कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।
वहीं, भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि इस तरह का सहयोग खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी करने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आत्मविश्वास के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने में मदद करता है।
यह साझेदारी केवल खिलाड़ियों को सहयोग देने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश में पैरा खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
