UP IPS Transfer: यूपी में 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

आईजी लोक शिकायत अमित पाठक को आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा, अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आईजी देवीपाटन से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, दिनेश कुमार पी का तबादला गाजियाबाद से बस्ती कर दिया गया है, उन्हें डीआईजी बस्ती बनाया गया है। अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस केशव कुमार चौधरी को डीआईजी झांसी भेजा गया है। 

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

डीआईजी अभिसूचना संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त आगरा, डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी को डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र और सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी अजय कुमार और प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो तत्काल अपनी नवीन तैनाती का कार्यभार संभाल लें।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.