- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: पुलिस की सूमो में मारी टक्कर, दो की मौत
लखनऊ: पुलिस की सूमो में मारी टक्कर, दो की मौत
ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार
लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के किसान पथ पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्राली में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक चालक ने स्थानीय थाने की नाइट पेट्रोलिंग टाटा सूमो में भी टक्कर मार दी, जिससे इसमें बैठे पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने रिंकू सिंह पुत्र भगत सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नेवादा थाना पसगवां तहसील मोहम्मदी जनपद लखीमपुरखीरी और जैनेन्द्र पुत्र दीनदयाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हुसैनापुर थाना इचौलिया जनपद लखीमपुर खीरी को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य युवक अशोक पुत्र बुद्धी लाल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम हुसैनापुर थाना इचौलिया सहित सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात सिपाही रोहित नागर का उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर अंजनी प्रकाश मिश्र ने बताया कि विधिक कार्रवाई कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे में दो की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
