- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बांसडीह में छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा से मारपीट, मुकदमा दर्ज
बांसडीह में छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा से मारपीट, मुकदमा दर्ज
बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, दो अप्रैल को आरोपी ने ईंट-पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया और घर पहुंचकर मारपीट करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाया और मामला शांत कराया।
किशोरी ने बताया कि शुक्रवार को शौच के लिए जाते समय आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और फिर छेड़खानी करने लगा। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद जब उसकी मां आरोपी पक्ष से शिकायत करने गई, तो आरोप है कि अशोक, अनुवेश, अखिलेश, अंकित, मोतीलाल और मंजू ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें परिवार के लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
