दलाली नहीं सेवा करने व समय देने वालों को मिले संगठन में स्थान- संदीप बंसल 

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने संगठन के प्रमुख पदाधिकारियो की  बैठक को संबोधित करते हुए लखनऊ सहित प्रदेश में बनने वाली सभी सांगठनिक कमेटियों में सेवा भाव के साथ समय समर्पित करने वाले व्यापारियों को ही पदाधिकारी बनाने का निर्देश दिया बंसल ने कहा की दलाली करने वाले या दलाली जैसे काम में रुचि रखने वाले किसी भी व्यापारी को संगठन में कोई पद न दिया जाए।

 संदीप बंसल ने कहा कि जिनको दलाली जैसे कार्य करने हैं वह अपने व्यापार करें और अधिक मेहनत से व्यापार को आगे बढ़ाएं संगठन में दलाली जैसा भाव किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है कम पदाधिकारी हो यह चल सकता है परंतु जिनका मनोभाव ठीक नहीं है और वह संगठन को कमाई का माध्यम समझते हो उनके लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है।

यह भी पढ़े - यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए अथवा दलाली पर्वती का भाव रखने वाले किसी भी पदाधिकारी को संगठन से नहीं जोड़ा जाएगा उसी के अनुरूप लखनऊ में भी पदाधिकारियो का चयन किया जाएगा जो समय दे सकते होंगे और व्यापारियों की सेवा का कार्य करेंगे।

आज की बैठक में प्रदेश के कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेद रतन श्रीवास्तव,विवेक कुमार लखवानी, राजीव कककड, दीपेश गुप्ता,मो.  सालिम,पदम जैन,आदर्श अग्रवाल,सनत गुप्ता,शीशीर सिह,राजेश गुप्ता,संदीप अग्रवाल,मुकेश कुमार नाग,सजय निधी अग्रवाल,असीम चंद्रा,आर के मिश्रा, राजीव अरोड़ा जय मिगलानी, नितिन श्याम अग्रवाल,अमरनाथ चौधरी, लाल बहादुर रामस्वरूप शुभम केसरवानी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.