जनवरी 2024 में बदल जायेगी शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया

UP News : यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत कार्मिकों/शिक्षकों शिक्षकों का वेतन अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से निकलेगा। इस माह दिसंबर का वेतन जनवरी में पोर्टल के माध्यम से जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस संबंध सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों तक शासन का निर्देश पहुंच चुका है। जिले स्तर पर अलग-अलग जनपदों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से आदेश भी जारी किए जा रहे हैं। पहली जनवरी 2024 से शिक्षकों और कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही वेतन मिलेगा। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिले के प्रत्येक कार्मिक के पोर्टल पर ई-सर्विस बुक बनाने और प्रमोशन सहित सभी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे।

बता दें कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को आईडी पासवर्ड पूर्व में ही जारी किया जा चुका है। अवकाश लेने की प्रक्रिया पहले से चल रही है। इसके साथ ही मानव संपदा पोर्टल पर पहले से ही कार्मिकों का सेवा विवरण अपडेट करने, मेरिट आधारित ऑनलाइन तबादला, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर), वेतन आहरण, सेवा पुस्तिका को ऑनलाइन किया जा चुका है। दिसंबर 2023 का जो वेतन एक जनवरी 2024 में देय होगा, वह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाएगा। सर्विस बुक को मानव संपदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक के रूप में परिवर्तित करते हुए सभी तरह के अवकाश और एसीपी आदि संबंधी कार्य भी एक जनवरी से मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। बता दें कि शिक्षकों के साथ-साथ सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी वेतन भुगतान की प्रक्रिया एक समान ही होगी। 

यह भी पढ़े - बलिया में विद्युत पोल तोड़ते हुए 20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रेलर, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति

अन्य विभागों में भी लागू होगी व्यवस्था
इसके अलावा अन्य विभागों में भी मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से वेतन भुगतान की प्रक्रिया लागू हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक मार्च 2024 तक पूरी प्रक्रिया सभी विभागों में लागू हो जायेगी। 

1

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.