- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- शिक्षकों के वेतन भुगतान की बदलेगी प्रक्रिया, जानिए अन्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्...
शिक्षकों के वेतन भुगतान की बदलेगी प्रक्रिया, जानिए अन्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्या है व्यवस्था
लखनऊ: यूपी के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों का वेतन अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से निकलेगा। इस माह दिसंबर का वेतन जनवरी में पोर्टल के माध्यम से जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस संबंध सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों शासन का निर्देश पहुंच चुका है। अब जिले स्तर पर अलग-अलग जनपदों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से आदेश भी जारी किए जा रहे हैं।
अवकाश लेने की प्रक्रिया पहले चल रही है। इसके साथ ही मानव संपदा पोर्टल पर पहले से ही कार्मिकों का सेवा विवरण अपडेट करने, मेरिट आधारित ऑनलाइन तबादला, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर), वेतन आहरण, सेवा पुस्तिका को ऑनलाइन किया जा चुका है। दिसंबर माह का जो वेतन एक जनवरी को देय होगा, वह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाएगा। सर्विस बुक को मानव संपदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक के रूप में परिवर्तित करते हुए सभी तरह के अवकाश और एसीपी आदि संबंधी कार्य भी एक जनवरी से मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। बता दें कि शिक्षकों के साथ-साथ सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी वेतन भुगतान की प्रक्रिया एक समान ही होगी।
अन्य विभागों में भी लागू होगी व्यवस्था
इसके अलावा अन्य विभागों में भी मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से वेतन भुगतान की प्रक्रिया लागू हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक मार्च 2024 तक पूरी प्रक्रिया सभी विभागों में लागू हो जायेगी।
