- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- सतीश हत्याकांड : आरोपियों की तलाश करेगी एसटीएफ, कई जिलों को रवाना हुईं टीम
सतीश हत्याकांड : आरोपियों की तलाश करेगी एसटीएफ, कई जिलों को रवाना हुईं टीम
लखनऊ: कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानस विहार कॉलोनी में रविवार देर रात तकरीबन ढाई बजे बदमाशों ने इंस्पेक्टर सतीश (48) की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी भावना के बयानों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कई महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, 24 घंटे बीत जाने के बाद स्पेशल टास्क फोर्स को सतीश हत्याकांड की जांच सौंप दी गई है।
इंस्पेक्टर के करीबियों से भी पूछताछ
डीसीपी दक्षिण विनीत जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतीश के शरीर में पांच गोलियां मारी गई थी। शुरुआत में हत्या के बाद इंस्पेक्टर सतीश सिंह की पत्नी से पूछताछ के दौरान उन्होंने कुछ भी नहीं बताया था, हालांकि बाद में उन्होंने पति के कई लड़कियों से अवैध संबंधों के बातें बताई हैं। पुलिस इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए इंस्पेक्टर के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट भी खंगाल रही है। फिलहाल, सतीश हत्याकांड की जांच स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी गई है। पुलिस के साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स इंस्पेक्टर के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।
एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी के मुताबिक, पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। मंगलवार को सभी टीमें गैर जनपदों में रवाना हुईं। एक टीम प्रयागराज जनपद, दूसरी कानपुर और सुल्तानपुर जनपद में हत्या से जुड़ी तमाम कड़ियां जोड़ रही है। अभी तक हत्यारोपियों का अहम सुराग नहीं मिल सका है।
