- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में बुजुर्ग मां का शव छोड़कर भागा बेटा, पुलिस ने मोर्च्युरी में शव रखवाकर शुरू...
लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में बुजुर्ग मां का शव छोड़कर भागा बेटा, पुलिस ने मोर्च्युरी में शव रखवाकर शुरू की तलाश
On
लखनऊ। बीमार मां ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल के स्टाॅफ ने मां की मौत होने की जानकारी बेटे को दी। शव सुपुर्दगी में देने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू की, उधर बेटा मां के शव को छोड़कर चुपके से अस्पताल से लापता हो गया। काफी इंतजार के बाद भी जब वह नहीं दिखा तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। शव मोर्च्युरी में रखवा कर पुलिस मृतका के बेटी की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़े - नाबालिग गैंगरेप मामले में कड़ा एक्शन: SHO सस्पेंड, चौकी इंचार्ज फरार, एक आरोपी गिरफ्तार
करीब दो घंटे बाद भी जब वह नहीं दिखा तो स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव मोर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजन को बुलाने के लिए संबंध चौकी पुलिस को घर भेजा गया है। बेटे को तलाश कर जल्द ही शव उसके सुपुर्द कर अंतिम संस्कार करा दिया जायेगा।
खबरें और भी हैं
Latest News
15 Jan 2026 04:28:00
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी और नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
