Savita Murder Case: अवैध संबंधों का विरोध करने पर शटरिंग ठेकेदार ने पत्नी की गला दबाकर और ईंट से कुचलकर की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

Lucknow News। निगोहां थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शटरिंग ठेकेदार ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले गला दबाया, फिर चेहरे को ईंट से कुचल दिया और शव को आउटर रिंग रोड (किसान पथ) के किनारे फेंक कर फरार हो गया।

हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सविता (28) के रूप में हुई है, जो सरथुवा के डढईनखेड़ा निवासी संजय की पत्नी थी। दोनों की शादी को 12 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं—10 साल का अर्पित और 6 साल का कार्तिक।

यह भी पढ़े - Lucknow Fire Tragedy: ट्रॉमा सेंटर में गूंजी चीखें और सिसकियां, अपनों की तलाश में भटकते रहे परिजन

अवैध संबंधों पर विवाद बना हत्या की वजह

मृतका के भाई आशीष ने बताया कि संजय के एक महिला से अवैध संबंध थे। जब सविता इसका विरोध करती तो संजय उसके साथ मारपीट करता था। आठ दिन पहले भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था। मायके वाले सविता को लेने आए थे, लेकिन ससुर भगौती प्रसाद ने मामला शांत करवाकर उसे फिर से ससुराल भेज दिया था।

दवा दिलाने का बहाना बनाकर ले गया और कर दी हत्या

घटना वाले दिन संजय ने पत्नी सविता को दवा दिलाने के बहाने खुजौली बुलाया था। देवर ने मायके वालों को जानकारी दी कि संजय और सविता को ई-रिक्शा पर बैठाकर भेजा गया है, लेकिन देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे। शक होने पर मायके वालों ने खोजबीन शुरू की।

शाम को सूचना मिली कि आउटर रिंग रोड के पास नरपतगंज गांव के समीप एक महिला का शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सविता का शव सड़क से करीब 10 फीट नीचे खंती में पड़ा था। चेहरा बुरी तरह ईंट से कुचला हुआ था और गले पर कसाव के निशान थे।

मायके वालों ने किया हंगामा, पुलिस कर रही जांच

सूचना पर पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन क्षेत्राधिकार मोहनलालगंज का होने के कारण मामला वहां की पुलिस को सौंपा गया। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह, एसीपी रजनीश वर्मा और एडीसीपी अमित कुमावत मौके पर पहुंचे। पुलिस जब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने विरोध करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी ने बताया कि पति संजय फरार है और उसकी तलाश में तीन टीमें दबिश दे रही हैं। वहीं, ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.