Operation Sindoor: पीएम मोदी ने रातभर रखी नजर, हर पल की ली जानकारी

नई दिल्ली। पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई निर्णायक एयरस्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी रात हालात की निगरानी करते रहे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के लगातार संपर्क में रहे और ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी लेते रहे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस पूरे अभियान के दौरान चौकसी बनाए रखी। पीएम मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) से समय-समय पर फीडबैक लिया, ताकि ऑपरेशन की हर रणनीति सटीक और प्रभावी हो।

यह भी पढ़े - पूंडरी मंडी विवाद: खरीद में देरी की असली वजह नमी और जांच प्रक्रिया, अदाणी साइलो पर सवालों के बीच सामने आई जमीनी तस्वीर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इसके तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सफलतापूर्वक कार्रवाई की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने इस मिशन को गुप्त और सटीक तरीके से अंजाम देने के लिए हर स्तर पर तैयारियां कीं।

इस ऑपरेशन की तैयारियों में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

सरकार की यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। पीएम मोदी ने इसे देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम बताया।

सोशल मीडिया पर #OperationSindoor और #IndiaStrikesBack जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जहां देशभर के लोग सेना के इस साहसिक कदम और सरकार के निर्णायक नेतृत्व की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह ऑपरेशन भारत की सैन्य क्षमता और रणनीतिक दृढ़ता का नया प्रतीक बनकर सामने आया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.