फेंसेडिल कफ सिरप कांड : मुख्य आरोपी शुभम की आलीशान कोठी देख हैरान रह गए ईडी अफसर, जानिए खास बातें

  • फेंसेडिल कफ सिरप तस्करी में ईडी की छापेमारी में दिखी शुभम की अकूत दौलत
  • फाइव स्टार होटल से कम नहीं शुभम का घर, हर कदम पर हाई रेज्यूलेशन वाले कैमरे

लखनऊ: फेंसेडिल कफ सिरप तस्कर गिरोह के मास्टरमाइंड व सरगना शुभम जायसवाल की आलीशान कोठी देखकर ईडी के अफसर दंग रह गये। मकान में प्रवेश करते ही अधिकारियों के मुंह से निकला कि मकान है या फाइव स्टार होटल। हर कदम पर हाई रेज्यूलेशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लग्जरी सोफा, फर्नीचर हर तल पर बाथरूम में विदेशी टाइल्स विलासिता की कहानी बयां कर रहे थे। अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मकान में विशेष जाली बिछाई गई है, जो किसी भी हमले से सुरक्षा प्रदान करती है।

शुक्रवार सुबह ईडी की टीम वाराणसी के बादशाहबाग कालोनी स्थित शुभम जायसवाल के मकान में पहुंची। मकान के बरामदे से लेकर हर फ्लोर पर महंगे हाई रेज्यूलेशन वाले सीसीटीवी कैमरे और छत पर 15 लाख से अधिक कीमत वाले साइलेंसर जनरेटर को भी देखा। घर के अंदर खड़ी स्कूटी की जांच की। शुभम के बेडरूम, स्टोररूम, पूजा घर, बाथरूम, गेस्ट रूम में टीम ने कई बार जांच की। ईडी को सूचना मिली थी कि शुभम ने पांच करोड़ से अधिक नकदी अपने मकान में कहीं छिपा रखी है। सभी आलमारियों समेत दरवाजों की जांच की गई।

यह भी पढ़े - सीएम योगी का बड़ा फैसला: 76 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा अपना भवन, प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल पर जोर

4 बजे से रेकी, 8 बजे छापा

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, एक टीम शुभम के आवास पर 4 बजे सुबह पहुंच गई थी। जो उनके मकान की रेकी कर रही थी। करीब चार घंटे की रेकी के बाद आठ बजे से कार्रवाई शुरू की गई। ईडी की टीम ने यही प्रक्रिया वाराणसी के सभी आरोपियों के ठिकानों पर अपनाई। खोजवा के डीएसए फार्मा के प्रोपराइटर दिवेश जायसवाल के मकान पर ईडी की टीम पहुंची। मकान के पिछले हिस्से वाले कार्यालय पर ताला लटका मिला।

खोजवा के बदलवीर बाबा मंदिर के सामने कोयले की दुकान पर ईडी की टीम रुकी। उस समय दुकान खुली थी, दुकान पर दिवेश की मां और एक रिश्तेदार बच्चों के साथ बैठा था। ईडी ने दुकान को बंद कराया। दो मंजिला मकान में घुसी ईडी की टीम ने हर वस्तु को खंगाला। दिवेश के बेडरूम से कई दस्तावेज और फाइल को टीम ने जब्त किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.