पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा अध्यक्ष, सिर सजा प्रदेश नेतृत्व का ताज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा को नया नेतृत्व मिल गया है। महाराजगंज से सात बार सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश भाजपा की कमान मिली है। राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉ, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में 'मेगा इवेंट' में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पंकज चौधरी के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई।

नाम का एलान होते ही समर्थकों में खुशी की तहर दौड़ गई। परिसर नारों से गूंजने लगा। खासतौर पर महाराजगंज से आए पंकज चौधरी के समर्थकों में अलग ही उत्साह दिखा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने पंकज को नई जिम्मेदारी की बधाई दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बीएल पीयूष गोयल, केशव पाठक, के. लक्ष्मण, अरुण सिंह, राधा मोहन अग्रवाल, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रमापति राम त्रिपाठी, भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और डिप्टी सीएम केशव मौर्य मंच पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - सीएम योगी के जापान दौरे का पहला दिन: 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर, निवेश वार्ताएं तेज

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में पंकज चौधरी ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया था। इसलिए, उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना पहले ही तय हो गया था। बस आधिकारिक एलान बाकी था। 

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.