अब बिजली मीटर का लोड बढ़वाने के लिए नहीं काटनी होगी चक्कर, यूपी में प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब घरेलू या व्यावसायिक मीटर का लोड बढ़वाने के लिए बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है।

UPPCL अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में इसकी घोषणा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोड बढ़ाने की प्रक्रिया उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह सहज और परेशानी मुक्त होनी चाहिए।

यह भी पढ़े - प्रदेश नहीं संभल रहा तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अब बिना किसी लाइन में लगे और समय गंवाए, घर बैठे अपना मीटर लोड बढ़वा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अब विभागीय काउंटर पर आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी।

ऐसे करें आवेदन

लोड बढ़ाने के लिए उपभोक्ता www.uppcl.org पर जाकर “लोड परिवर्तन अनुरोध” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जन सुविधा केंद्रों से भी यह सेवा ली जा सकती है।

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के साथ उपभोक्ता को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे बंध पत्र, बीएंडएल फॉर्म, विद्युत सुरक्षा निदेशालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र, अनुबंध पत्र

बल्क लोड स्वीकृति भी ऑनलाइन

1 मई 2025 से बहुमंजिला इमारतों और आवासीय परियोजनाओं के लिए बल्क लोड स्वीकृति की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। इसके लिए एक विशेष पोर्टल बनाया गया है, जिसे www.uppcl.org और झटपट पोर्टल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा।

बल्क लोड की प्रक्रिया में आवेदन, प्रपत्र अपलोड, प्रोसेसिंग शुल्क भुगतान, प्राक्कलन राशि का भुगतान और भार स्वीकृति कुछ क्लिक में पूरे किए जा सकेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को फुल डिपॉजिट और सुपरविजन दोनों विकल्प मिलेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.