- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- क्षमा मांगने से कोई छोटा नहीं होता… अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अखिलेश यादव की भाजपा को नसीहत
क्षमा मांगने से कोई छोटा नहीं होता… अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अखिलेश यादव की भाजपा को नसीहत
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े हालिया विवाद को लेकर भाजपा सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी घटना में कोई व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हो, तो क्षमा मांगने से उसका कद छोटा नहीं होता। बल्कि क्षमायाचना से मन हल्का होता है और समाज में सकारात्मक माहौल बनता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में क्षमा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, जिसे सदियों से यह कहावत व्यक्त करती आई है—“क्षमा वीरस्य भूषणम्।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज में शांति, सौहार्द और परस्पर सम्मान बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक घटना को राजनीति या टकराव का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी का मानना है कि संवाद, विनम्रता और क्षमाभाव के जरिए हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
