एक्सिस बैंक ने होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए शुरू किया विशेष ऋण कार्यक्रम, PHDCCI और TTAG से किया समझौता

नागपुर, अक्टूबर 2026। एक्सिस बैंक ने होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के कारोबारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए अपने एमएसएमई पोर्टफोलियो के तहत विशेष ऋण कार्यक्रम शुरू किया है। बैंक का दावा है कि वह होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए इस तरह का विशेष कार्यक्रम शुरू करने वाला भारत का पहला निजी क्षेत्र का बैंक बन गया है।

इस पहल के तहत पात्र होटलों और रिसॉर्ट्स को उनकी कारोबारी जरूरतों के अनुसार सावधि ऋण और कार्यशील पूंजी की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही बैंक ने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़ाव मजबूत करने के लिए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) और ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (TTAG) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह भी पढ़े - वाराणसी से दिल्ली के लिए शुरू होगी दूसरी स्लीपर वंदे भारत, रात 8:50 बजे चलेगी ट्रेन

होटल और रिसॉर्ट्स की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया कार्यक्रम

भारत में पर्यटन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अधिक पर्यटक नए स्थानों की यात्रा कर रहे हैं और बेहतर ठहरने की सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इसके चलते होटल और रिसॉर्ट नए प्रतिष्ठानों की स्थापना, मौजूदा सुविधाओं के नवीनीकरण और मेहमानों के अनुभव को बेहतर बनाने में निवेश कर रहे हैं।

इस विकास में मध्यम आकार के और स्वतंत्र रूप से संचालित हॉस्पिटैलिटी कारोबारों की भी अहम भूमिका है। ऐसे कारोबारों को अपनी परिचालन जरूरतों के अनुरूप वित्तीय सहायता और बैंकिंग सुविधाओं की आवश्यकता होती है।

इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक्सिस बैंक ने 'होटल एवं हॉस्पिटैलिटी प्रोग्राम' तैयार किया है। इसके तहत होटल और रिसॉर्ट्स को विस्तार, नवीनीकरण और परिसंपत्ति निर्माण के लिए क्षेत्र-विशिष्ट मानकों के आधार पर वित्तीय सुविधाएं मिलेंगी।

PHDCCI और TTAG के साथ साझेदारी के जरिए बैंक होटल, रिसॉर्ट, टूर ऑपरेटर और अन्य संबंधित कारोबारों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेगा। इससे उद्योग की जरूरतों और चुनौतियों को समझने में भी मदद मिलेगी।

क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक वित्तीय समाधान पर जोर

इस अवसर पर एक्सिस बैंक के कमर्शियल बैंकिंग ग्रुप के ग्रुप हेड विजय शेट्टी ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है और हर क्षेत्र के कामकाज का अपना अलग तरीका है। हमारा प्रयास केवल एक जैसी ऋण व्यवस्था तक सीमित रहने के बजाय ऐसे वित्तीय समाधान तैयार करना है, जो संबंधित क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप हों।

पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी ऐसा ही एक क्षेत्र है। किसी होटल या रिसॉर्ट की कमाई का तरीका, उसके कारोबार पर मौसम का प्रभाव और मेहमानों को दी जाने वाली सुविधाएं ऐसी जरूरतें पैदा करती हैं, जिनके लिए अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। होटल एवं हॉस्पिटैलिटी कार्यक्रम इसी सोच के आधार पर तैयार किया गया है।

PHDCCI और TTAG के साथ हमारी साझेदारी हमें इस क्षेत्र के कारोबारों और उनसे जुड़े मुद्दों पर लगातार संवाद बनाए रखने में मदद करेगी। जैसे-जैसे देश में अधिक लोग पर्यटन की ओर आकर्षित हो रहे हैं, हम उन कारोबारों के साथ खड़े रहना चाहते हैं, जो लोगों को बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराते हैं।”

होटल एवं हॉस्पिटैलिटी प्रोग्राम की प्रमुख विशेषताएं

एक्सिस बैंक का यह कार्यक्रम पात्रता संबंधी शर्तों के अधीन पूरे भारत में उपलब्ध होगा। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं:

ऋण सुविधाएं: पात्र दो, तीन और चार सितारा होटलों तथा रिसॉर्ट्स के लिए सावधि ऋण और कार्यशील पूंजी की सुविधा।

ऋण चुकाने की अवधि: अधिकतम 10 वर्ष तक की अवधि।

विशेष ऋण आकलन: होटल के कमरों की उपलब्धता के मुकाबले बुकिंग और ठहराव की स्थिति, मेहमानों की रेटिंग तथा नकदी प्रवाह जैसे मानकों के आधार पर ऋण का आकलन।

विशेष बैंकिंग सहायता: कारोबार की जरूरतों के अनुसार वित्तीय समाधान और समर्पित रिलेशनशिप मैनेजमेंट सहायता।

पर्यटन क्षेत्र के कारोबारों को मिलेगा सहयोग

भारत का पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र होटल, आवास सुविधाओं, खानपान, यात्रा, मनोरंजन और पर्यटन स्थलों से जुड़े व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।

एक्सिस बैंक के मुताबिक, इस विशेष ऋण कार्यक्रम और उद्योग संगठनों के साथ साझेदारी के माध्यम से बैंक इस क्षेत्र में निवेश और कारोबार के विस्तार को प्रोत्साहित करना चाहता है। इसका उद्देश्य विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे उद्यमों को बढ़ती पर्यटकों की संख्या के अनुरूप बेहतर सुविधाएं विकसित करने में वित्तीय सहयोग देना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़ PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त...
एक्सिस बैंक ने होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए शुरू किया विशेष ऋण कार्यक्रम, PHDCCI और TTAG से किया समझौता
वाराणसी से दिल्ली के लिए शुरू होगी दूसरी स्लीपर वंदे भारत, रात 8:50 बजे चलेगी ट्रेन
Kanpur News : कानपुर में ऑटो चालक पर फायरिंग, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश; हिस्ट्रीशीटर के दो साथी पकड़े गए
रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी नियमित आमदनी, ICICI लाइफ ने लॉन्च किया नया पेंशन प्लान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.