PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई। वहीं, उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 4,482.19 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।

दीपावली से पहले किसानों को मिली इस आर्थिक सहायता पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और खेती को लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़े - इस दिवाली हल्दीराम के खास फेस्टिव गिफ्टिंग कलेक्शन के साथ बांटें खुशियां

लखनऊ में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत राजधानी लखनऊ के तेलीबाग स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में राज्य स्तरीय आयोजन किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वहां मौजूद किसानों के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

इस दौरान कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने वाले लाभार्थी किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टरों की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। इसके अलावा फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से दलहन और तिलहन के उन्नत बीजों की मिनीकिट भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: शाही

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और कृषि को आधुनिक बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों को कुल 1,07,943.95 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। इससे प्रदेश के लाखों किसान परिवारों को खेती-किसानी के लिए आर्थिक संबल मिला है।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, कृषि विभाग के प्रमुख सचिव एम.के. शनमुगा सुंदरम, महानिदेशक (उपकार) संजय सिंह, कृषि निदेशक टी.एम. त्रिपाठी, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक एस.एन. सुशील, उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था की निदेशक कनीज फातिमा और अपर निदेशक योगेश प्रताप सिंह सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़ PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, यूपी के 2.24 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹4,482 करोड़
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त...
एक्सिस बैंक ने होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए शुरू किया विशेष ऋण कार्यक्रम, PHDCCI और TTAG से किया समझौता
वाराणसी से दिल्ली के लिए शुरू होगी दूसरी स्लीपर वंदे भारत, रात 8:50 बजे चलेगी ट्रेन
Kanpur News : कानपुर में ऑटो चालक पर फायरिंग, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश; हिस्ट्रीशीटर के दो साथी पकड़े गए
रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी नियमित आमदनी, ICICI लाइफ ने लॉन्च किया नया पेंशन प्लान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.