- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News: चौकी इंचार्ज सुशील कुमार की अगुवाई में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Lucknow News: चौकी इंचार्ज सुशील कुमार की अगुवाई में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
On
लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित कस्बा चौकी परिसर में शनिवार को ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने की, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में पहुंचे लोगों ने इसे पुलिस और समाज के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को बढ़ाने वाला कदम बताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस की जनसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूती देते हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और पुलिसकर्मियों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडारा दिनभर चलता रहा और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
खबरें और भी हैं
Ballia News : सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Ballia News : काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास चाकूबाजी, दो छात्र घायल
By Parakh Khabar
Latest News
02 May 2026 13:08:46
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
